Home देश-दुनिया केरल आईजीपी अजीता बेगम के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने वाले पोर्टल पर FIR

केरल आईजीपी अजीता बेगम के खिलाफ फर्जी खबर फैलाने वाले पोर्टल पर FIR

by admin

नईदिल्ली(ए)। केरल के किलिमानूर में सड़क दुर्घटना में एक दंपती की मौत के संबंध में पुलिस महानिरीक्षक (आइजीपी) अजीता बेगम और उनके स्टाफ सदस्य के खिलाफ फर्जी खबरें फैलाने के आरोप में एक ऑनलाइन पोर्टल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

तिरुअनंतपुरम ग्रामीण साइबर पुलिस ने शनिवार को आर्थिक अपराध शाखा की आइजीपी बेगम द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर मामला दर्ज किया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक ऑनलाइन पोर्टल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जो विभिन्न इंटरनेट मीडिया मंच पर संचालित होता है।

प्राथमिकी के अनुसार, चार जनवरी को किलिमानूर के पास कुन्नुममल में वाहन की टक्कर से एक दंपती की मौत के बाद जांच में खामियों का आरोप लगाते हुए कई पोस्ट प्रसारित किए गए, जिनमें दावा किया गया कि बेगम का स्टाफ सदस्य इसमें शामिल था।

इसमें कहा गया है कि इस उद्देश्य के लिए बेगम की तस्वीर का इस्तेमाल पोस्ट में किया गया था। जालसाजी और आपराधिक मानहानि के आरोप में भारतीय न्याय संहिता और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Share with your Friends

Related Posts