Home देश-दुनिया कोल्हापुर में बॉम्बे हाईकोर्ट की बेंच बनाने के प्रस्ताव को सीजेआई बीआर गवई का समर्थन, बोले-न्याय तक हो सबकी पहुंच

कोल्हापुर में बॉम्बे हाईकोर्ट की बेंच बनाने के प्रस्ताव को सीजेआई बीआर गवई का समर्थन, बोले-न्याय तक हो सबकी पहुंच

by admin

नईदिल्ली(ए)। सीजेआई गवई ने कहा कि औरंगाबाद बेंच में उच्च न्यायालय की बॉम्बे बेंच की तुलना में अधिक मामले दायर किए जाते हैं। हर सुनवाई के लिए हर किसी के लिए बॉम्बे (मुंबई) आना आर्थिक रूप से संभव नहीं है। हर कोने में हर नागरिक को बिना अधिक समय और पैसा खर्च किए न्याय मिलना चाहिए।

मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई ने पश्चिमी महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बॉम्बे हाई कोर्ट की एक बेंच स्थापित करने की मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि न्याय हर नागरिक को हर कोने में उपलब्ध होना चाहिए। पिछले महीने 52वें सीजेआई के रूप में शपथ लेने वाले गवई बृहस्पतिवार को बॉम्बे हाई कोर्ट, औरंगाबाद बेंच के अधिवक्ता संघ द्वारा आयोजित अपने अभिनंदन समारोह में बोल रहे थे। बॉम्बे हाई कोर्ट में वर्तमान में मुंबई में अपनी मुख्य बेंच के अलावा गोवा, औरंगाबाद (छत्रपति संभाजीनगर) और नागपुर में सर्किट बेंच हैं। सीजेआई ने कहा कि जब भी बॉम्बे हाई कोर्ट की कोल्हापुर बेंच की मांग की गई है, मैंने समर्थन किया है और औरंगाबाद बेंच का उदाहरण दिया है। उन्होंने कहा कि अब औरंगाबाद बेंच में उच्च न्यायालय की बॉम्बे बेंच की तुलना में अधिक मामले दायर किए जाते हैं। उन्होंने कहा, हर सुनवाई के लिए हर किसी के लिए बॉम्बे (मुंबई) आना आर्थिक रूप से संभव नहीं है। हर कोने में हर नागरिक को बिना अधिक समय और पैसा खर्च किए न्याय मिलना चाहिए।

सीजेआई गवई ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने हमेशा सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के लिए योग्यता के आधार पर न्यायाधीशों के चयन करने का प्रयास किया है। कभी भी उम्मीदवार की जाति, धर्म या वर्ग के बारे में नहीं सोचा। केवल उनकी योग्यता और यह देखा कि क्या वे पद के योग्य हैं। सीजेआई 2006 में साथी न्यायाधीशों के साथ टेनिस खेलते समय यहां हुई एक स्वास्थ्य समस्या को याद करते हुए थोड़े भावुक हो गए। उन्होंने कहा, आखिरी गेंद के दौरान मैं बीमार पड़ गया और मुझे अस्पताल ले जाया गया।

Share with your Friends

Related Posts