Home देश-दुनिया दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, नोएडा लौट रहे चार लोगों की मौत

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक ने कार को मारी टक्कर, नोएडा लौट रहे चार लोगों की मौत

by admin

नईदिल्ली(ए)। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा जिले में एक भयानक हादसा हुआ है। ट्रक से टकराने के बाद एक अर्टिगा कार तीन से चार किलोमीटर दूर तक घसीटती चली गई। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है।

पापड़दा थाना क्षेत्र में आज मंगलवार, 27 जनवरी की सुबह यह घटना घटी। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका दौसा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

नोएडा के चार लोगों की मौत

एक्सप्रेसवे पर हादसे की सूचना मिलते ही पापड़दा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इस हादसे में चारों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

डिप्टी सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस दीपक मीना ने बताया, ‘कार में पांच लोग सफर कर रहे थे। वे मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर में पूजा करने के बाद नोएडा लौट रहे थे।’

मीना ने बताया, ‘हरियाणा रजिस्ट्रेशन नंबर वाली कार लालसोट से दिल्ली की ओर जा रही थी, तभी वह ट्रक से टकरा गई। तेज रफ्तार के कारण कार ट्रक के पिछले हिस्से के नीचे फंस गई और कुछ किलोमीटर तक घिसटती चली गई।’

मृतकों की हुई पहचान

पुलिस ने बताया कि कार में सवार चार लोग राहुल गुप्ता (35), पारस अग्रवाल (35), प्रिंस गुप्ता (23) और विक्रम सिंह (30) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांचवें यात्री बृजमोहन गुप्ता जो कार में पीछे बैठे थे, उन्हें मामूली चोटें आई हैं और उन्हें दौसा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस टीम जांच में जुट गई है और सीसीटीवी कैमरों की मदद से भी वाहन की तलाश की जा रही है। शुरुआती जांच में यह मामला ओवपस्पीडिंग और लापरवाही का लग रहा है।

Share with your Friends

Related Posts