Home छत्तीसगढ़ रोजगार सृजन और कौशल विकास को नई दिशा देने वाला बजट: मनीष पांडेय

रोजगार सृजन और कौशल विकास को नई दिशा देने वाला बजट: मनीष पांडेय

by admin

भिलाई नगर। केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026-27 को विकसित भारत का बजट बताते हुए श्रीराम जन्मोत्सव समिति के युवा विंग अध्यक्ष एवं भाजपा नेता श्री मनीष पाण्डेय ने इसका स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में तैयार यह बजट युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने और उन्हें नए अवसर प्रदान करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम है।

श्री पाण्डेय ने कहा कि यह बजट रोजगार सृजन, कौशल विकास, शिक्षा से रोजगार तक की कड़ी को मजबूत करने और उद्यमिता को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान केंद्रित करता है। शिक्षा से रोजगार कमेटी (Education-to-Employment Committee) का गठन युवाओं को शिक्षा से लेकर उद्योग जगत और रोजगार तक जोड़ने में अहम भूमिका निभाएगा। इससे युवाओं को न केवल रोजगार मिलेगा बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनने का अवसर भी प्राप्त होगा।

श्री पाण्डेय ने कहा कि खेल के क्षेत्र में भी बजट ने नई ऊर्जा का संचार किया है। युवा एवं खेल मंत्रालय का बजट बढ़ाकर ₹45,000 करोड़ से अधिक कर दिया गया है, जिससे खेलो इंडिया जैसी योजनाओं को अगले दस वर्षों तक और मजबूती मिलेगी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में खेल अवसंरचना का विस्तार होगा, जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएँ प्राप्त होंगी। साथ ही, खेल उपकरण निर्माण और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए विशेष पहल की गई है, जिससे भारत उच्च गुणवत्ता वाले खेल उपकरणों का वैश्विक केंद्र बन सकेगा।

श्री पाण्डेय ने कहा कि यह बजट युवाओं और खिलाड़ियों को सशक्त बनाने वाला दूरदर्शी दृष्टिकोण है। इससे न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेंगे बल्कि खेल प्रतिभा को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि इस बजट से छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश के युवाओं और खिलाड़ियों को नई दिशा मिलेगी। यह बजट वास्तव में विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने वाला सर्वस्पर्शी और जन-कल्याणकारी बजट है।

Share with your Friends

Related Posts