293

नई दिल्ली (एं)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के वरिष्ठ नेता संजय सिंह की गिरफ्तारी को ‘पूरी तरह से अवैध’ करार देते हुए दावा किया कि वर्ष 2024 के संसदीय चुनाव से पहले और अधिक विपक्षी नेताओं को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले के संबंध में बुधवार सुबह आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य सिंह के घर पर छापा मारा और इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया।