150

नईदिल्ली (ए)। भारत सरकार ने हाल ही में एक्स (पहले ट्विटर) से कुछ अकाउंट को ब्लॉक करने के आदेश दिए थे। X ने सरकार के इस आदेश को स्वीकार कर लिया है, लेकिन साथ में असहमति भी प्रकट की है। एक्स ने कहा है कि वे भारत सरकार के आदेश के बाद कुछ एक्स अकाउंट को ब्लॉक या सस्पेंड कर रहे हैं लेकिन हम इससे सहमत नहीं हैं। लोगों को बोलने की आजादी होनी चाहिए। इसकी जानकारी एक्स के ग्लोबल गवर्नमेंट अफेयर टीम ने एक पोस्ट के जरिए दी है।