
आगरा (ए)। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से एक हैरान कर मामला सामने आया है। जहां एक लड़की ने सोशल मीडिया पर एक लड़के की बीएमडब्ल्यू कार के साथ फोटो देखकर उससे दोस्ती कर ली। बातचीत में लड़के ने बताया कि वह विदेश में जॉब करता है और 3 लाख उसकी सैलरी है। जिससे लड़की इंप्रेस हो गई। कुछ ही दिनों बाद दोस्ती प्यार में बदल गई। जिसके बाद दोनों ने अपने परिजनों को मनाकर शादी कर ली। वहीं, जब लड़की अपने ससुराल गई तो सच्चाई जानकर उसके होश उड़ गए। कुछ दिन बाद ही लड़की वापस अपने मायके आ गई। जहां उसने ससुराल वालों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी। दरअसल, लड़का मध्य प्रदेश के ग्वालियर का निवासी है, जबकि लड़की आगरा की रहने वाली है। सोशल मीडिया के माध्यम से दोनों की दोस्ती हुई। फिर धीरे-धीरे दोनों की फोन पर बातचीत शुरू हो गई। कुछ समय बाद ही दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद उनकी शादी हो गई। शादी से पहले लड़के ने लड़की को बताया था कि उसके पास BMW कार है और वह कनाडा में नौकरी करता है। उसकी महिने की सैलरी 3 लाख रुपए है। सोशल मीडिया पर भी लड़के ने लग्जरी गाड़ियों के साथ अपनी फोटो पोस्ट की हुई थीं। जिसे देख कर लड़की को लड़के की बातों पर यकीन हो गया था। लड़की ने सोचा था कि शादी के बाद उसका जीवन आराम से कटेगा, लेकिन जब वह अपने ससुराल पहुंची तो सच्चाई जानकर उसके होश उड़ गए। ग्वालियर जाकर लड़की को पता चला कि लड़के जो सारी बातें उसे कही थी सब झूठ थी। सच जानकर लड़की के पैरों तले जमीन खीसक गई। इसके कुछ दिन बाद ही लड़की वापस अपने मायके लौट गई। जहां के थाने सदर बाजार में उसने अपने साथ हुए धोखे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने इस विवाद को परिवार परामर्श केंद्र भेज दिया। यहां लड़की ने काउंसलर को स्पष्ट कर दिया कि वह अब लड़के के साथ नहीं रहना चाहती। फिलहाल काउंसलर ने इस मामले में अगली तारीख दे दी है।