Home देश-दुनिया परीक्षा पे चर्चा 2025 का समापन, मेधावी छात्रों ने साझा किए सफलता के टिप्स

परीक्षा पे चर्चा 2025 का समापन, मेधावी छात्रों ने साझा किए सफलता के टिप्स

by admin

नईदिल्ली (ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा 2025’ का आखिरी एपिसोड मंगलवार को प्रसारित हुआ। इस खास कार्यक्रम में सीबीएसई, आईसीएसई, यूपीएससी, सीएलएटी और आईआईटी-जेईई जैसी बड़ी परीक्षाओं के टॉपर्स ने छात्रों के साथ अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं और परीक्षा की तैयारी से जुड़े जरूरी टिप्स दिए।

इस वर्ष के एपिसोड में आईआईटी-जेईई, यूपीएससी, सीएलएटी और एनडीए के टॉपर्स सहित कई मेधावी छात्रों ने भाग लिया। इनमें आईएससी टॉपर शुचिस्मिता अधिकारी, मणिपुर विश्वविद्यालय से एमबीबीएस स्नातक बी निष्ठा, आईआईटी दिल्ली के टॉपर आशीष वर्मा, सीबीएसई टॉपर राधिका सिंघल, आईआईटी-जेईई एडवांस्ड एआईआर-1 वाविलाला चिदविलास रेड्डी, सीएलएटी एआईआर-1 जय कुमार बोहरा, एनडीए एआईआर-1 अरमानप्रीत सिंह और यूपीएससी एआईआर-1 इशिता किशोर शामिल थे।

Share with your Friends

Related Posts