Home देश-दुनिया चंद्रबाबू नायडू बोले: PM मोदी के सिवा कोई नहीं दे सकता था ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम, वक्फ कानून पर भी खुलकर बोले

चंद्रबाबू नायडू बोले: PM मोदी के सिवा कोई नहीं दे सकता था ऑपरेशन सिंदूर को अंजाम, वक्फ कानून पर भी खुलकर बोले

by admin

नईदिल्ली(ए)। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने ऑपरेशन सिंदूर के मामले में खुलकर पीएम मोदी की सराहना की। उन्होंने कहा, मोदी सरकार के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। कोई और नेता इतनी सटीकता से यह काम नहीं कर सकता था। एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में नायडू ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्लोबल लीडर हैं। पीएम मोदी ने भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष को रोकने में भूमिका निभाई। नाडयू ने कहा, पहलगाम में हुआ आतंकी हमला दुर्भाग्यपूर्ण था। पतियों को उनकी पत्नियों के सामने मार दिया गया। पीएम मोदी ने इसके जवाब में भारत के सैन्य अभियान का नाम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ रखा। ऐसा उन्होंने भारतीय महिलाओं की भावनाओं का सम्मान करने और पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों से बदला लेने के लिए किया। 20 मिनट के अंदर, हमने आतंकी ठिकानों को नष्ट कर दिया। संघर्ष सही समय पर खत्म हो गया। पीएम मोदी ने समय पर लड़ाई खत्म कर दी। क्या यह हमारी उपलब्धि नहीं है? युद्ध लंबा चलता, तो हमें नुकसान होता।

वक्फ संशोधन कानून और एक देश एक चुनाव का भी समर्थन किया
केंद्र में एनडीए सरकार में शामिल टीडीपी के सर्वेसर्वा नायडू ने वक्फ संशोधन कानून और एक देश एक चुनाव का भी समर्थन किया। नायडू ने कहा, वक्फ कानून मुस्लिम समर्थक है। वक्फ संपत्तियां अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिए इस्तेमाल की जानी चाहिए। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। अगर वक्फ अधिनियम का ठीक से इस्तेमाल किया जाए, तो यह मुस्लिम समर्थक होगा।

जाति और कौशल दोनों की जनगणना हो
नायडू ने जाति जनगणना और कौशल जनगणना, दोनों का समर्थन किया। उन्होंने कहा, आपको हर नागरिक के लिए जाति जनगणना, कौशल जनगणना और आर्थिक जनगणना एक साथ करनी होगी। डाटा अब बहुत शक्तिशाली है। आप सार्वजनिक नीति के माध्यम से लक्ष्य बना सकते हैं।

Share with your Friends

Related Posts