
नईदिल्ली(ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत की यात्रा में महिलाओं द्वारा निभाई गई परिवर्तनकारी भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने की दिशा में महिलाएं बहुत अहम भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 11 सालों में सरकार ने महिलाओं के नेतृत्व में विकास को प्राथमिकता दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि हमारी माताएं, बहनें और बेटियां पहले बहुत मुश्किल हालात से गुजरी हैं। लेकिन आज, वे न केवल विकसित भारत के संकल्प में सक्रिय रूप से भाग ले रही हैं, बल्कि शिक्षा, व्यवसाय और हर क्षेत्र में मिसाल भी बन रही हैं। उन्होंने कहा कि बीते 11 सालों में महिलाओं ने जो उपलब्धियां हासिल की हैं, वह पूरे देश के लिए गर्व की बात है।
एनडीए सरकार ने महिलाओं को मजबूत बनाने के लिए शुरू की कई योजनाएं
प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि एनडीए सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं, जिनका उद्देश्य महिलाओं को मजबूत बनाना है। इनमें स्वच्छ भारत अभियान के जरिये महिलाओं को सम्मान देना, जन धन योजना के जरिये उन्हें बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना और नीचे से ऊपर तक सशक्त बनाना शामिल है। उन्होंने उज्ज्वला योजना को मील का पत्थर बताया, जिसने कई घरों में धुंआ रहित रसोई लाई।