Home देश-दुनिया एक बार फिर हादसे का शिकार होने से बची एअर इंडिया की फ्लाइट, लैंडिंग के बाद चला पता

एक बार फिर हादसे का शिकार होने से बची एअर इंडिया की फ्लाइट, लैंडिंग के बाद चला पता

by admin

नईदिल्ली(ए)। एअर इंडिया की फ्लाइट एक बार फिर हादसे का शिकार होने से बच गई। जानकारी के अनुसार एअर इंडिया की फ्लाइट AI2470 गुरुवार को एक पक्षी से टकरा गई। इसका पता फ्लाइट के पुणे में सुरक्षित लैंड होने के बाद चला। इसको लेकर एअर इंडिया ने कहा कि पुणे से दिल्ली के लिए 20 जून को उड़ान भरने वाली फ्लाइट AI2470 को पक्षी के टकराने की वजह से रद्द कर दिया गया है। इसका पता आने वाली उड़ान के पुणे में सुरक्षित उतरने के बाद चला। विमान को जांच के लिए रोक दिया गया है। यात्रियों को दिल्ली ले जाने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। इससे पहले एअर इंडिया ने गुरुवार को कहा था कि 21 जून से 15 जुलाई के बीच 16 इंटरनेशनल हवाई रूट पर फ्लाइट कम की जाएंगी। इस दौरान 3 विदेशी मार्गों पर फ्लाइट कैंसिल रहेंगी। अहमदाबाद में 12 जून को हुए विमान हादसे के बाद एयरलाइन ने कहा कि इस फैसले का मसकसद कार्यक्रम स्थिरता बहाल करना है। साथ ही यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करना है। शुक्रवार को एअर इंडिया ने 8 फ्लाइट को रद्द किया है। इसमें 4 इंटरनेशनल और 4 डोमेस्टिक फ्लाइट हैं। विमानन कंपनी ने फ्लाइट रद्द करने का कारण रखरखाव और परिचालन संबंधी बताया है। इस संबंध में आधिकारिक बयान जारी कर बताया कि हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। हमारे ग्राउंड पर मौजूद सहकर्मी उनके लिए जल्द से जल्द अपने गंतव्यों तक उड़ान भरने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था कर रहे हैं। यात्रियों को कैंसिलेशन पूरा रिफंड या रीशेड्यूलेशन देने की पेशकश की गई है।

Share with your Friends

Related Posts