Home छत्तीसगढ़ मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा विस्तार का आदेश जारी, केंद्र की अनुमति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा विस्तार का आदेश जारी, केंद्र की अनुमति के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

रिटायरमेंट की जगह मिला एक्सटेंशन; इस तरह की विस्तार सेवा लेने वाले छत्तीसगढ़ के पहले मुख्य सचिव

by admin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव अमिताभ जैन की सेवा तीन माह के लिए बढ़ा दी गई है. इसका आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी कर दिया है. बता दें कि अंतिम समय में आज केंद्र सरकार ने अमिताभ जैन को मुख्य सचिव के रूप में एक्सटेंशन दिए जाने की मंजूरी दी थी. केंद्र सरकार की ओर से AIS (DCRB) Rules, 1958 के नियम 16 (1) के तहत अनुमति मिलने के बाद राज्य सरकार ने एक जुलाई से 30 सितंबर 2025 तक के लिए आईएएस अमिताभ जैन की सर्विस में विस्तार का आदेश जारी किया है।

Share with your Friends

Related Posts