Home देश-दुनिया जेपी नड्डा ने सैनिकों में भरा जोश, कहा- दिल्ली के आदेश का इंतजार करती थी सेना, अब मुंहतोड़ जवाब दे रही

जेपी नड्डा ने सैनिकों में भरा जोश, कहा- दिल्ली के आदेश का इंतजार करती थी सेना, अब मुंहतोड़ जवाब दे रही

by admin

नईदिल्ली(ए)। भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने शनिवार को करगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना और सैनिकों में जोश भरा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में भारत की रक्षा नीति में व्यापक बदलाव हुआ है। पहले सशस्त्र बलों को सीमा पार से गोलीबारी का जवाब देने के लिए दिल्ली के आदेश का इंतजार करना पड़ता था लेकिन अब वे मुंहतोड़ जवाब देने के लिए स्वतंत्र हैं। करगिल विजय दिवस की 26वीं वर्षगांठ पर एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि भारत ने दुश्मन देश के खिलाफ लड़ाई लड़कर पाकिस्तान से जुड़े आतंकवाद से निपटने में एक नया नॉर्मल स्थापित किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों और उनका समर्थन करने वालों को समान रूप से दंडित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भारत ने पाकिस्तान के परमाणु खतरे को उजागर कर दिया। मोदी सरकार में भारत का रक्षा उत्पादन और निर्यात बढ़ा है। उन्होंने दावा किया कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार के दौरान सशस्त्र बलों को बुलेटप्रूफ जैकेटों की कमी का सामना करना पड़ा था, लेकिन देश अब इन्हें विदेशों को बेचता है।

नड्डा ने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस नीत सरकार के रक्षा मंत्री ने सीमा पर सड़कें न बनाने का यह कहते हुए बचाव किया था कि हमले की स्थिति में दुश्मन सेना तेजी से आगे नहीं बढ़ सकती। मोदी के नेतृत्व में सीमा के निकट सभी मौसम में उपयोग में आने वाले 8,000 किलोमीटर लंबे 400 दोहरे लेन वाले पुल बनाए गए हैं। 1999 के युद्ध में बहादुरी से लड़े थे: रक्षा मंत्री
इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कारगिल युद्ध के दौरान बहादुरी से लड़ने वाले सशस्त्र बल के जवानों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि आज करगिल विजय दिवस की 25वीं वर्षगांठ पर हम उन बहादुर सैनिकों की अदम्य भावना और साहस को याद करते हैं जो 1999 के युद्ध में बहादुरी से लड़े थे। उनकी अटूट प्रतिबद्धता, वीरता और देशभक्ति ने सुनिश्चित किया कि हमारा देश सुरक्षित रहे। उनकी सेवा और बलिदान हर भारतीय और हमारी आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।

Share with your Friends

Related Posts