Home देश-दुनिया 3682 बाघों की दहाड़ से गूंज रहे अभ्यारण्य, एमपी में सबसे ज्यादा, संरक्षण बड़ी चुनौती

3682 बाघों की दहाड़ से गूंज रहे अभ्यारण्य, एमपी में सबसे ज्यादा, संरक्षण बड़ी चुनौती

by admin

नईदिल्ली(ए)। यूं तो भारत के अभयारण्य बाघों की पसंदीदा आरामगाह हैं। यहां वर्तमान में लगभग 3,682 बाघ स्वतंत्र विचरण कर रहे हैं लेकिन देश को अभयारण्यों के बाहर बाघों के संरक्षण की चुनौती का सामना करना पड़ रहा है, जहां लगभग 30 फीसदी बाघ हैं। तमाम कोशिशों के बावजूद देश में पिछले चार वर्षों में देश में कुल 667 बाघों की मौत हुई है और इनमें से 341 यानी 51 फीसदी मौतें अभयारण्यों के बाहर हुईं। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (एनटीसीए) के आंकड़ों के मुताबिक, 2021 से अब तक महाराष्ट्र में सबसे अधिक 111 मौतें दर्ज की गईं, जबकि दूसरे स्थान पर मध्य प्रदेश है, जहां 90 मौतें हुईं। इस समस्या के समाधान और इंसानों के साथ बाघों के संघर्ष को कम करने के लिए सरकार टाइगर्स आउटसाइड टाइगर रिजर्व्स (टीओटीआर) परियोजना शुरू करने की योजना बना रही है। यह 17 राज्यों के 80 वन प्रभागों को कवर करेगी। इसके अलावा, सरकार बाघों के संरक्षण के लिए नई पहलों के साथ आगे बढ़ रही है। इसमें भारत के नेतृत्व वाला वैश्विक गठबंधन आईबीसीए और बाघों की आबादी वाले क्षेत्रों में रह रहे ग्रामीणों के पुनर्वास के प्रयास शामिल हैं।

785 बाघ मध्य प्रदेश में हैं सबसे ज्यादा
2022 में किए गए नवीनतम बाघ जनसंख्या अनुमान के अनुसार, मध्य प्रदेश में लगभग 785 बाघ, कर्नाटक में 563, उत्तराखंड में 560, महाराष्ट्र में 444, तमिलनाडु में 306, असम में 229, केरल में 213 और उत्तर प्रदेश में  205 बाघ थे।

आईबीसीए में शामिल होने के लिए 24 देश सहमत:  भूपेंद्र
अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के मौके पर केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि 24 देश अंतरराष्ट्रीय बिग कैट अलायंस (आईबीसीए) में शामिल होने के लिए सहमत हो गए हैं।

अभ्यारण्यों की संख्या हुई 58
केंद्रीय मंत्री ने कहा, देश में बाघ अभयारण्यों की संख्या वर्ष 2014 में 46 से बढ़कर अब तक 58 हो गई
असम में आबादी बढ़कर हुई 148
असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य (केएनपीटीआर) में बाघों की संख्या 27 और बढ़कर अब कुल 148 तक हो गई है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, असम दुनिया में बाघों के घनत्व के मामले में तीसरे स्थान पर है। केएनपीटीआर से जुड़ी एक रिपोर्ट के मुताबिक, 148 वयस्क बाघों में से 83 मादा और 55 नर हैं। 10 के लिंग का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

Share with your Friends

Related Posts