Home देश-दुनिया उत्तर भारत में भूजल गुणवत्ता पर संकट, दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों का पानी प्रदूषित

उत्तर भारत में भूजल गुणवत्ता पर संकट, दिल्ली-NCR, यूपी, हरियाणा और पंजाब के कई जिलों का पानी प्रदूषित

by admin

नई दिल्ली(ए)। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में नरेला, बवाना, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और पलवल जैसे इलाकों में औद्योगिक गतिविधियों के कारण जल स्रोतों में सीसा और आर्सेनिक की मात्रा चिंताजनक स्तर तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा और हाथरस में कृषि रसायनों के अत्यधिक उपयोग और पीतल-चमड़ा उद्योग से निकलने वाले अपशिष्ट ने जल गुणवत्ता को प्रभावित किया है।उत्तर भारत के भूजल में गुणवत्ता पर बड़ा संकट मंडरा रहा है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के चुनिंदा जिलों के भूजल स्रोतों में सीसा, कैडमियम, आर्सेनिक, नाइट्रेट और फ्लोराइड की खतरनाक मात्रा पाई गई है जो विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारतीय मानक ब्यूरो के तय मानक से कहीं अधिक है। नेशनल इनवायरनमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (एनईईआरआई) की ताजा रिपोर्ट में इसका खुलासा किया गया है। संस्थान ने उत्तर भारत के 4 राज्यों के 29 जिलों से 220 से अधिक जल स्रोतों की वैज्ञानिक जांच की, जिसमें ग्रामीण हैंडपंप, शहरी सबमर्सिबल पंप, सरकारी जल सप्लाई पाइपलाइनों और बोरवेल शामिल थे। शोध में प्रयुक्त तकनीकों में एटॉमिक एब्जॉर्प्शन स्पेक्ट्रोस्कोपी (एएएस), आयन क्रोमैटोग्राफी और यूवी स्पेक्ट्रोफोटोमीट्री शामिल हैं। ये सभी तकनीकें अत्यंत संवेदनशील और विश्वसनीय मानी जाती हैं और जल गुणवत्ता विश्लेषण में व्यापक रूप से प्रयोग होती हैं। दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में नरेला, बवाना, गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद और पलवल जैसे इलाकों में औद्योगिक गतिविधियों के कारण जल स्रोतों में सीसा और आर्सेनिक की मात्रा चिंताजनक स्तर तक पहुंच गई है। उत्तर प्रदेश में मेरठ, अलीगढ़, बुलंदशहर, मथुरा और हाथरस में कृषि रसायनों के अत्यधिक उपयोग और पीतल-चमड़ा उद्योग से निकलने वाले अपशिष्ट ने जल गुणवत्ता को प्रभावित किया है। हरियाणा के सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, भिवानी और महेंद्रगढ़ के भूजल में नाइट्रेट और फ्लोराइड की मात्रा सामान्य से कई गुना अधिक पाई गई।

  • क्षेत्रीय विश्लेषण और तुलनात्मक परिदृश्य

दिल्ली-एनसीआर के नरेला और बवाना औद्योगिक क्षेत्रों में भूजल में आर्सेनिक और सीसा दोनों ही मानकों से अधिक पाए गए, जिसे रिपोर्ट में क्रोनिक एक्सपोजर जोन कहा गया है।उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ और हाथरस में पीतल उद्योग तथा उर्वरकों के कारण भूजल में धात्विक विषैले तत्वों की मात्रा अधिक देखी गई। हरियाणा के दक्षिणी जिलों विशेषकर महेंद्रगढ़ और भिवानी में अत्यधिक भूजल दोहन के कारण नाइट्रेट और फ्लोराइड की सांद्रता बढ़ी है। पंजाब के मालवा बेल्ट बठिंडा, मानसा, फाजिल्का में कृषि रसायनों की अधिकता के चलते कैडमियम और आर्सेनिक की अधिकता दर्ज की गई।

यदि नवजात शिशु या गर्भवती महिला द्वारा उच्च मात्रा में नाइट्रेट युक्त पानी का सेवन किया जाए तो यह नाइट्रेट शरीर में जाकर नाइट्राइट में बदल जाता है। नाइट्राइट हीमोग्लोबिन को मेटहीमोग्लोबिन में परिवर्तित कर देता है, जो ऑक्सीजन को शरीर के ऊतकों तक पहुंचाने में असमर्थ होता है। इससे रक्त में ऑक्सीजन की कमी हो जाती है और त्वचा नीली पड़ने लगती है। ऐसे में बच्चे जन्मजात हृदय रोग के शिकार हो जाते हैं। कुछ बच्चों में जन्म से ही दिल में छेद या रक्त संचार संबंधी विकृति होती है, जिससे ऑक्सीजनयुक्त और ऑक्सीजन-रहित रक्त आपस में मिल जाते हैं।

Share with your Friends

Related Posts