Home छत्तीसगढ़ भारत की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

भारत की इंग्लैंड पर रोमांचक जीत पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई

मुख्यमंत्री ने कहा-टीम इंडिया की ओवल टेस्ट में जीत आत्मबल और समर्पण का प्रतीक है

by admin

रायपुर। भारत ने ओवल टेस्ट छह रन से जीत लिया है। भारत ने पहली पारी में 224 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 247 रन पर समाप्त हुई थी और इंग्लिश टीम ने 23 रन की बढ़त हासिल की थी। भारत ने अपनी दूसरी पारी में 396 रन बनाए और 373 रन की कुल बढ़त हासिल की और 374 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 367 रन पर समाप्त हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर टीम इंडिया को बधाई देते हुए लिखा कि..ओवल टेस्ट में ऐतिहासिक जीत के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई। भारतीय सिंह शावकों की टीम ने 6 रन से यह रोमांचक मुकाबला जीतकर न केवल क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा, बल्कि यह भी सिद्ध कर दिया कि टेस्ट क्रिकेट, वास्तव में क्रिकेट की आत्मा है। यह सिर्फ एक जीत नहीं, भारतीय क्रिकेट के आत्मबल, धैर्य और समर्पण का प्रतीक है। पुनः टीम इंडिया को बधाई।

Share with your Friends

Related Posts