Home देश-दुनिया पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के सामने आए दस्तावेज फर्जी, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

पहलगाम हमले में शामिल आतंकियों के सामने आए दस्तावेज फर्जी, रक्षा मंत्रालय ने दी जानकारी

by admin

नईदिल्ली(ए)। रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि सोशल मीडिया पर पहलगाम के हमलावरों की पहचान और पृष्ठभूमि से जुड़ी एक रिपोर्ट साझा की जा रही है। इस रिपोर्ट को भारतीय सशस्त्र बलों से जोड़ा जा रहा है। लेकिन भारतीय सशस्त्र बलों  के किसी भी आधिकारिक मीडिया हैंडल ऐसा दस्तावेज तैयार नहीं किया है और न ही जारी किया है।  सशस्त्र बलों के जनसंपर्क कार्यालय या अधिकृत प्रवक्ताओं की ओर से भी इस तरह की कोई टिप्पणी नहीं की गई है। रक्षा मंत्रालय के अनुसार, यह रिपोर्ट संभवतः मुठभेड़ के बाद सामने आई जानकारियों का एक संकलन है, जो खुले स्रोतों से किया गया गया प्रतीत होता है।

Share with your Friends

Related Posts