Home देश-दुनिया लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- दीवाली तक हो सकता है नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म, चीजें हो जाएंगी सस्ती

लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी का बड़ा ऐलान- दीवाली तक हो सकता है नेक्स्ट जनरेशन GST रिफॉर्म, चीजें हो जाएंगी सस्ती

GST में बदलाव से लेकर पहली नौकरी पर ₹15 हजार तक, जानें लाल किले से PM मोदी के बड़े एलान

by admin

नईदिल्ली(ए)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को 79वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की हालिया उपलब्धियों और आत्मनिर्भरता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश, आत्मनिर्भर भारत के रूप में गगनयान मिशन की तैयारी कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा ‘हम सभी अंतरिक्ष क्षेत्र में इस उपलब्धि को देख रहे हैं और हमें गर्व है।’

लाल किले की प्राचीर से देशवासियों को संबोधित करने से पहले पीएम मोदी ने बलिदानी सपूतों को राष्ट्रीय समर स्मारक जाकर नमन किया। पीएम मोदी ने अपने शुरुआती संबोधन में भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख किया। उन्होंने भाषण के सातवें मिनट में ही पाकिस्तानी आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूद करने वाले भारत के वीर सपूतों के पराक्रम का जिक्र कर पूरी दुनिया को कड़ा संदेश दिया। उन्होंने आतंकवाद के खिलाफ देश की जीरो टॉलरेंस पॉलिसी को भी रेखांकित किया।

  • ‘दाम कम पर दम ज्यादा, हमारा मंत्र होना चाहिए’

प्रधानमंत्री ने कहा ‘हम फर्टिलाइजर के लिए भी दुनिया पर निर्भर हैं। हमारे किसान इसी फर्टिलाइजर का उपयोग कर कृषि क्षेत्र को बढ़ाते हैं। मैं भारत के लोगों से कहना चाहता हूं कि आइये हम फर्टिलाइजर के क्षेत्र में भी किसी पर निर्भर न रहें और देश में फर्टिलाइजर के भंडार भर दें। मैं देश के युवाओं से कहता हूं कि अपने आइडियाज को कभी मरने मत देना। मैं आपके साथ खड़ा हूं। जो युवा मैन्युफैक्चरिंग के बारे में सोचते हैं वो अगर सरकार के नियमों में बदलाव चाहते हैं तो मुझे बताइए। हम एक भी पल अब गंवाना नहीं चाहते। जब सरकार और मैं स्वयं आपके साथ हूं तो हम नया इतिहास बना सकते हैं। हमारे एमएसएमई का लोहा पूरी दुनिया मानती है। हमारे एमएसएमई के औजार पूरी दुनिया में जाते हैं। इसलिए उनकी शक्ति बढ़े। आज कहना चाहता हूं कि हमें विश्व बाजार में अपने सामर्थ्य का लोहा मनवाना है तो हमें क्वालिटी बनाए रखनी है। हम सभी जो उत्पादन के क्षेत्र में लगे हैं उनका मंत्र होना चाहिए- दाम कम पर दम ज्यादा।’

बीते दिनों अंतरिक्ष मिशन से लौटे भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘शुभांशु शुक्ला अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से लौट आए हैं और आने वाले कुछ दिनों में वे भारत आएंगे। हम अपना अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। मुझे गर्व है कि देश के 300 से ज़्यादा स्टार्टअप सिर्फ अंतरिक्ष क्षेत्र में ही काम कर रहे हैं। इन 300 स्टार्टअप्स में हजारों युवा पूरी क्षमता से काम कर रहे हैं। यही हमारे देश के युवाओं की ताकत है और यही हमारे देश के युवाओं पर हमारा भरोसा है।

उन्होंने कहा, देश के विकास के लिए खेल का भी महत्व होता है। मुझे खुशी है कि एक जमाना था, जब बच्चे खेल में मन लगाते थे तो मां-बाप इसे पसंद नहीं करते थे। आज यह एकदम से उलट गया है। आज बच्चे खेल कूद में आगे आते हैं, रुचि लेते हैं तो मां-बाप गर्व से भर उठते हैं। मैं इसे शुभ संकेत मानता हूं। मेरे देश के परिवार के अंदर खेल को प्रोत्साहन देने का वातावरण मैं देखता हूं तो मेरा मन गर्व से भर जाता है। मैं इसे देश के भविष्य के लिए शुभ संकेत मानता हूं।

उन्होंने जीएसटी में बदलाव से लेकर युवाओं को रोजगार योजना का उपहार दिया। पीएम मोदी ने कृषि क्षेत्र से लेकर भाषा और आत्मनिर्भर भारत को लेकर बड़े एलान किए।पीएम मोदी ने कहा कि इस दिवाली में हम बड़ा सुधार करने वाले हैं। बीते आठ साल में हमने जीएसटी से टैक्स व्यवस्था को सरल किया है। आठ साल बाद समय की मांग है कि हम इसका रिव्यू करें। हमने इसकी समीक्षा की। राज्यों से बात की। हम नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी रिफॉर्म्स लेकर आ रहे हैं। बहुत बड़ी सुविधा बनेगी। हमारे उद्योगों को बड़ा लाभ मिलेगा। रोजमर्रा की चीजें सस्ती हो जाएंगे, जिससे अर्थव्यवस्था को बड़ा बल मिलेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा ‘आज 15 अगस्त है और इसी दिन हम अपने देश के युवाओं के लिए 1 लाख करोड़ रुपये की योजना शुरू कर रहे हैं। आज से प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना लागू हो रही है। इस योजना के तहत, निजी क्षेत्र में पहली नौकरी पाने वाले युवक-युवतियों को सरकार की ओर से 15,000 रुपये मिलेंगे। ज़्यादा रोजगार के अवसर पैदा करने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन राशि भी दी जाएगी। प्रधानमंत्री विकासशील भारत रोजगार योजना युवाओं के लिए लगभग 3.5 करोड़ नए रोजगार के अवसर पैदा करेगी।’

विनिर्माण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता के महत्व पर जोर देते हुए, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में देश ने मेड इन इंडिया का कमाल देखा। उन्होंने कहा ‘ऑपरेशन सिंदूर में हमने मेड इन इंडिया का कमाल देखा है। दुश्मन भी उस तरह के गोला-बारूद से हैरान थे जो उन्हें चंद सेकंड में ही तबाह कर रहा था। अगर हम आत्मनिर्भर न होते, तो क्या हम ऑपरेशन सिंदूर को इतने बड़े स्तर पर अंजाम दे पाते? पिछले 10 वर्षों में हमने रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने का लक्ष्य रखा और आज हम इसके नतीजे देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी घोषणा की कि इस साल के अंत तक भारत में निर्मित सेमीकंडक्टर चिप्स बाजार में उपलब्ध हो जाएंगे, जो भारत की तकनीकी यात्रा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा। प्रधानमंत्री ने सेमीकंडक्टर निर्माण में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के सरकार के प्रयासों पर भी बात की। उन्होंने कहा ‘अब जमीनी स्तर पर छह अलग-अलग इकाइयां स्थापित की जा रही हैं। हमने उनमें से चार को पहले ही हरी झंडी दे दी है।’

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के शताब्दी वर्ष का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने आज लाल किले से अपने 103 मिनट लंबे भाषण में संघ के योगदानों को रेखांकित किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 100 साल की अवधि में संघ ने राष्ट्रनिर्माण के काम में योगदान दिया है। इस बात का उल्लेख इसलिए अहम है क्योंकि लाल किले की प्राचीर से स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में प्रधानमंत्री ने पहली बार आरएसएस का जिक्र किया है। पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस समारोह 2025 में लगातार 12वें साल ध्वजारोहण किया। उन्होंने संघ को दुनिया का सबसे बड़ा NGO बताया और कहा कि यह संगठन देश के अलग-अलग हिस्सों में योगदान दे रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि भारत नया मिशन शुरू करने जा रहा है। भारत एक डीप वॉटर एक्सप्लोरेशन मिशन शुरू करने जा रहा है। यह ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए हमारी अहम घोषणा है। इसके जरिये हम समुद्र के भीतर तेल और गैस भंडार खोजने की दिशा में काम करेंगे।

पीएम मोदी ने कहा कि आज दुनिया क्रिटिकल मिनरल को लेकर सतर्क हो गया है। हमारे लिए भी क्रिटिकल मिनरल्स में आत्मनिर्भरता अनिवार्य है। रक्षा, तकनीक, आदि क्षेत्रों में क्रिटिकल मिनरल्स की काफी बड़ी भूमिका है। इसलिए नेशनल क्रिटिकल मिनरल मिशन हमने लॉन्च किया है। 1200 से अधिक स्थानों पर खोज का अभियान चल रहा है। हम क्रिटिकल मिनरल्स की दिशा में भी आत्मनिर्भर बनने की ओर बढ़ रहा है।

  • मेड इन इंडिया जेट इंजन

पीएम मोदी ने कहा कि भारत आधुनिक ईकोसिस्टम तैयार कर रहा है। हर क्षेत्र में यह ईकोसिस्टम देश को आत्मनिर्भर बनाएगा। आज मेरा देश के युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, और सरकार के सभी विभागों से आह्वान है कि क्या हमारा अपना मेड इन इंडिया फाइटर जेट्स के लिए जेट इंजन हमारा होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए।

  • टास्क फोर्स गठन

पीएम मोदी ने कहा कि अगली पीढ़ी के सुधार के लिए हमने एक टास्क फोर्स गठित करने का निर्णय लिया है। वर्तमान नीतियां 21वीं सदी और वर्तमान वातावरण के अनुकूल तैयार हो। उसका समयबद्ध तरीके से काम हो इसके लिए हमने टास्क फोर्स का गठन किया है। टास्क फोर्स सभी तरह के उद्योगों के लिए काम आसान बनाएगी।

  • पीएम धनधान्य कृषि योजना

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमने पीएम धनधान्य कृषि योजना को आरंभ किया है। हमने ऐसे 100 जिलों की पहचान की है, जहां खेती कमजोर है। इस योजना के जरिए हम उन 100 जिलों में खेती को बेहतर कराने की कोशिश कर रहे हैं। भारत के मछुआरे, पशुपालकों से जुड़ी कोई भी अहितकारक नीति के आगे मोदी दीवार बनकर खड़ा है।

  • ज्ञान भारतम योजना

पीएम मोदी ने कहा कि भाषाएं जितनी विकसित होंगी, हमारे नॉलेज को उतना ही बल मिलने वाला है। जब डाटा का जमाना है तो यह भाषाएं दुनिया को भी ताकत दे सकती हैं। हमारी सभी भाषाओं के लिए हर किसी को काम करना चाहिए। हम ज्ञान भारतम योजना के तहत जहां भी हस्तलिखित ग्रंथ, पांडुलिपियां हैं, पुराने दस्तावेज हैं, उन्हें सामने लाने के लिए तकनीक के आधार पर काम कर रहे हैं।

  • सेमीकंडक्टर के विचार की 50 साल पहले हो गई भ्रूण हत्या’

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में इस बात पर निराशा जाहिर की कि सेमीकंडक्टर, जो आज तकनीक की दुनिया में बेहद अहम हैं, उनके मामले में हम पिछड़ गए और कहा कि पूर्व की सरकारों में सेमीकंडक्टर का विचार फाइलों में अटक कर रह गया। पीएम मोदी ने कहा, ‘हम जब तकनीक के अलग अलग आयामों की बात करते हैं। जैसे मैं बात करता हूं सेमीकंडक्टर की। मैं लाल किले में किसी सरकार की आलोचना करने के लिए नहीं खड़ा हूं। लेकिन देश की युवा पीढ़ी को जानकारी होना अहम है। हमारे देश में 50 साल पहले सेमीकंडक्टर के लिए विचार शुरू हुए। लेकिन मेरे नौजवान हैरान हो जाएंगे कि 50-60 साल पहले वो विचार-फाइलें अटक गईं, लटक गईं। सेमीकंडक्टर के विचार की ही भ्रूण हत्या हो गई। हमारे बाद कई देश सेमीकंडक्टर में आज महारत हासिल कर दुनिया में अपनी ताकत को प्रस्थापित कर रहे हैं। आज हम मिशन मोड में सेमीकंडक्टर के लक्ष्य को आगे बढ़ा रहे हैं। हम छह सेमीकंडक्टर यूनिट्स की नींव रख चुके हैं। इस वर्ष के अंत तक मेड इन इंडिया यानी भारत में बनी हुई, भारत के लोगों द्वारा बनी हुई चिप्स बाजार में आ जाएंगी।

  • मेक इन इंडिया फाइटर जेट्स के इंजन होने चाहिए’

पीएम मोदी ने कहा कि ‘शुभांशु शुक्ला कुछ दिनों में भारत आ रहे हैं। हम मिशन गगनयान पर तेजी से काम कर रहे हैं। हम अपने स्पेस स्टेशन को बनाने की दिशा में भी काम कर रहे हैं। मेरे देश के 300 से ज्यादा स्टार्टअप्स सिर्फ स्पेस के सेक्टर में काम कर रहे हैं। ये है देश के नौजवानों की ताकत और देश का उन पर विश्वास। 2047 में जब आजादी के 100 साल होंगे तब विकसित भारत के संकल्प को परिपूर्ण के लिए हम तेजी से जुटे हैं। भारत इस संकल्प को पूरा करने के लिए आधुनिक ईकोसिस्टम तैयार कर रहा है। आज मेरा देश के युवा वैज्ञानिकों, इंजीनियरों, और सरकार के सभी विभागों से आह्वान है कि क्या हमारा अपना मेड इन इंडिया फाइटर जेट्स के लिए जेट इंजन, होना चाहिए कि नहीं होना चाहिए।

  • साइबर सुरक्षा से एआई तक सब हमारा अपना हो’

पीएम मोदी ने कहा कि ‘समय की मांग नहीं है कि हम रिसर्च और डेवलपमेंट में और मेहनत लगाएं। हमने इससे जुड़ी नीति भी बनाई है। आज आईटी का युग है। डाटा की ताकत है, क्या समय की मांग नहीं है कि साइबर सुरक्षा से लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तक सभी चीजें हमारी अपनी हों। हमने दुनिया को यूपीआई का सामर्थ्य दिखा दिया है। डिजिटल ट्रांजेक्शन में अकेले भारत 50 फीसदी योगदान दे रहा है। मेरे देश के नौजवानों मैं चुनौती देता हूं कि क्यों न इसी तरह हमारे अपने पेटेंट हों, क्यों हम दूसरे देशों पर निर्भर हों।’

Share with your Friends

Related Posts