Home देश-दुनिया भारत-अमेरिका में रक्षा सहयोग पर सहमति, रक्षा मंत्रालय बोला- सैन्य खरीद से मजबूत होगा रणनीतिक रिश्ता

भारत-अमेरिका में रक्षा सहयोग पर सहमति, रक्षा मंत्रालय बोला- सैन्य खरीद से मजबूत होगा रणनीतिक रिश्ता

by admin

नईदिल्ली(ए)। भारत और अमेरिका के रक्षा अधिकारियों ने मंगलवार को दिल्ली में बैठक कर रक्षा खरीद से जुड़े अहम मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देशों ने आपसी रक्षा साझेदारी को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई। रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि अमेरिकी रक्षा विभाग के डिप्टी असिस्टेंट सेक्रेटरी (दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया) डॉ. एंड्रयू बायर्स ने भारत के संयुक्त सचिव (समुद्री एवं सिस्टम अधिग्रहण) दिनेश कुमार से मुलाकात की। बैठक में रक्षा खरीद के मुद्दों पर विस्तार से बातचीत हुई और सहयोग को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई गई।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने दी जानकारी
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने पिछले सप्ताह मीडिया ब्रीफिंग में कहा था कि भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्तों का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है। उन्होंने बताया कि यह सहयोग कई क्षेत्रों में मजबूत हुआ है और अगस्त के अंत तक 2+2 अंतर-सत्रीय बैठक भी होने की संभावना है। इसके अलावा इस माह अलास्का में भारत-अमेरिका का संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘युद्ध अभ्यास’ का 21वां संस्करण आयोजित किया जाएगा।

बता दें कि पिछले महीने भी ऑस्ट्रेलिया में हुए ‘एक्सरसाइज टैलिस्मन सेबर 2025’ के दौरान दोनों देशों के शीर्ष रक्षा अधिकारियों ने द्विपक्षीय वार्ता की थी। इसमें रणनीतिक सैन्य सहयोग, क्षेत्रीय सुरक्षा और इंडो-पैसिफिक क्षेत्र में शांति बनाए रखने को लेकर कई अहम विषयों पर सहमति बनी थी।

Share with your Friends

Related Posts