111

भिलाई। भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा नेता अतुल पर्वत ने आज नई दिल्ली में एनडीए की ओर से उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार आदरणीय सीपी राधाकृष्णन से सौजन्य मुलाक़ात की। इस अवसर पर उन्होंने राधाकृष्णन को अग्रिम बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
अतुल पर्वत ने कहा, “मुझे पूर्ण विश्वास है कि सीपी राधाकृष्णन का अनुभव, समर्पण और राष्ट्रनिष्ठा इस चुनाव में उन्हें विजयश्री दिलाएंगे तथा वे इस गरिमामयी पद को नई ऊँचाइयों तक पहुंचाएंगे।”
यह मुलाकात सौहार्द और शुभकामनाओं से परिपूर्ण रही, जिसमें राष्ट्रहित व सेवा भाव की भावना स्पष्ट रूप से झलकी।