Home देश-दुनिया दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, बेटे के सामने पति ने पत्नी को लगाई आग, 35 लाख की कर रहे थे डिमांड

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, बेटे के सामने पति ने पत्नी को लगाई आग, 35 लाख की कर रहे थे डिमांड

by admin

नोएडा(ए)।  नोएडा में दहेज के लिए एक शख्स ने बेटे के सामने पत्नी को जिंदा जला दिया। महिला की शादी 9 साल पहले हुई थी। आरोपी पति अपनी पत्नी पर घरवालों से 35 लाख रुपए लाने का दबाव बना रहा था, लेकिन महिला ने मना कर दिया। इसके बाद महिला के पति और उसकी सास ने उसे लात-घूसों से पीटा।

Married woman murdered for dowry, husband set wife on fire in front of son; was demanding 35 lakhs : इतना ही नहीं पति ने उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। महिला की बहन ने बीच बचाव की कोशिश की तो तो आरोपी ने उसे भी पीट दिया। आग की चपेट में आने के बाद पड़ोस को लोगों ने कंबल डालकर आग बुझाई और पीड़िता को अस्पताल ले गए। डॉक्टरों ने महिला की हालत देखते हुए दिल्ली के अस्पताल रैफर कर दिया।

वहीं 22 अगस्त को महिला की मौत हो गई। महिला की बहन की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर 23 अगस्त को पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव में 21 अगस्त को हुई। इसका घटना का वीडियो अब सामने आया जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

बता दें नोएडा के रूपबास गांव निवासी राज सिंह ने दिसंबर 2016 में अपनी भतीजी कंचन और निक्की की शादी सिरसा गांव के रहने वाले रोहित और विपिन से की थी। राज सिंह ने बताया कि शादी में स्कॉर्पियो गाड़ी समेत हैसियत से बढ़कर दान-दहेज दिया।

राज सिंह के मुताबिक, इसके बाद ससुराल वाले 35 लाख रुपए की डिमांड करने लगे। दोनों भतीजियों के साथ ससुराल के लोग मारपीट करते थे। कई बार पंचायत हुई, लेकिन आरोपी दहेज की मांग पर अड़े रहे। अब भतीजी निक्की की जान ले ली गई।

Share with your Friends

Related Posts