Home देश-दुनिया अब हमारे पास तैरता हुआ F-35, अमेरिकी लड़ाकू विमान का जिक्र कर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

अब हमारे पास तैरता हुआ F-35, अमेरिकी लड़ाकू विमान का जिक्र कर बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

by admin

नईदिल्ली(ए)। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज भारतीय नौसेना की पूर्वी नौसेना कमान में दो नए युद्धपोत आईएनएस उदयगिरी और आईएनएस हिमगिरी को नौसेना में कमीशन किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने नौसेना को बधाई दी और कहा, आपने देश में बना हुआ एप-35 जैसा युद्धपोत लॉन्च किया है। एक देश के पास उड़ने वाला एफ-35 है और आपने तैरने वाला एफ-35 बना दिया है, वो भी पूरी त रह से भारत में बना हुआ।  राजनाथ सिंह अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान की ओर इशारा कर रहे थे, जो अपनी तेज रफ्तार और छिपकर हमला करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इन जहाजों में जो हथियार और सेंसर लगे हैं, वो इन्हें हमारे समुद्र का अजेय रक्षक बनाते हैं।  राजनाथ सिंह अमेरिका के एफ-35 लड़ाकू विमान की ओर इशारा कर रहे थे, जो अपनी तेज रफ्तार और छिपकर हमला करने की क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि इन जहाजों में जो हथियार और सेंसर लगे हैं, वो इन्हें हमारे समुद्र का अजेय रक्षक बनाते हैं।  उन्होंने आगे कहा, जंग का तरीका लगातार बदल रहा है, इसलिए जरूरी है कि हम खुद को अपडेट रखें और ऐसे नए तरीकों पर विचार करें, जिनके बारे में अभी किसी ने नहीं सोचा हो।  राजनाथ सिंह ने यह भी कहा कि भारत पूरी तरह से अपनी समुद्री सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है और किसी भी हालात में तुरंत और पूरी ताकत से जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा, इन दोनों युद्धपोतों को शामिल करने के बाद भारतीय नौसेना और भी ज्यादा ताकतवर हो गई है और अब यह असली ‘ब्लू वॉटर नेवी’ बन गई है।

Share with your Friends

Related Posts