
रायपुर/भिलाई। कैन डू पर्वत फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा युवा मोर्चा के सक्रिय नेता अतुल पर्वत ने आज रायपुर पहुँचकर छत्तीसगढ़ भाजपा युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा से सौजन्य भेंट की। इस दौरान उन्होंने राहुल जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर अतुल पर्वत ने भगवान श्री गणेश जी की सुंदर प्रतिमा भी राहुल जी को भेंट की और पर्व की भी मंगलकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा, “विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की कृपा से राहुल जी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से परिपूर्ण हो।”
अतुल पर्वत ने विश्वास जताया कि राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा को नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा कि “राहुल जी जैसे ऊर्जावान और प्रेरणादायक नेता के नेतृत्व में प्रदेश के युवाओं में नया जोश और उत्साह देखने को मिलेगा।”