Home छत्तीसगढ़ लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने गणेश जी को अर्पित किया शारदीय नवरात्र उत्सव 2025 का पहला आमंत्रण कार्ड

लालमैदान दुर्गोत्सव समिति ने गणेश जी को अर्पित किया शारदीय नवरात्र उत्सव 2025 का पहला आमंत्रण कार्ड

by admin

भिलाई। जैसा कि हम सभी जानते है,हमारे सनातन धर्म में हमारी संस्कृति में कोई भी शुभ कार्य शुरू करने से पहले हम सर्वप्रथम प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा करते है उनका आह्वाहन करते हैं,उसी संस्कृति को उसी परंपरा को ध्यान में रखते हुए सुभाष नवयुवक जागृति समिति,लालमैदान पावर हाउस भिलाई ने ये निर्णय लिया कि समिति जैसा कि हर वर्ष अप्रत्यक्ष रूप से श्री गणेश जी का सर्वप्रथम पूजन आह्वान करते आ रही हैं और उन्हीं के आशीर्वाद से पिछले 53 वर्षों से निर्विघ्न मातारानी का शारदीय नवरात्र उत्सव सफलतापूर्वक होता आ रहा है तो क्यों ना इस वर्ष समिति विघ्नहर्ता श्री गणेश जी को प्रत्यक्ष रूप से पूजा अर्चना कर उनका आह्वान करें और शारदीय नवरात्र उत्सव 2025 के आयोजन पहला निमंत्रण कार्ड हमारे प्रथम पूजनीय विघ्नहर्ता श्री गणपति बप्पा जी को भिलाई के सबसे प्राचीन सिद्ध श्री गणेश जी मंदिर,सेक्टर 5 ,भिलाई में पहुंचकर देवें।
इसी संकल्प के साथ आज लालमैदान दुर्गोत्सव समिति के युवा प्रतिनिधिमंडल ने सेक्टर 5 स्थित प्राचीन श्री गणेश जी के मंदिर में पहुंच पूजा अर्चना की ,बप्पा को मोदक का भोग लगाया और लालमैदान में मातारानी के शारदीय नवरात्र उत्सव 2025 का प्रथम आमंत्रण कार्ड भेंटकर आने का विनम्र निवेदन किया और बप्पा के आशीर्वाद स्वरूप हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी और भी भव्य और भी सुंदर और सुव्यवस्थित रूप से लालमैदान में मातारानी का नवरात्र उत्सव सफलतापूर्वक पूर्ण हो ऐसी मंगलकामना की आशीर्वाद प्राप्त किया..
आपको ज्ञात हो कि सुभाष नवयुवक जागृति समिति,लालमैदान,पावर हाउस,भिलाई जिसे हम लालमैदान दुर्गोत्सव समिति के नाम से भी जानते है।यह समिति भिलाई-दुर्ग की सबसे पुरानी दुर्गोत्सव समितियों में एक प्रमुख समिति है और पिछले 53 वर्षों से लालमैदान के पवित्र प्रांगण में शारदीय नवरात्र के दौरान मातारानी के भव्य और अनोखे पंडाल का निर्माण करवा अपने पंडाल अपने आयोजन के माध्यम से हर वर्ष एक नया संदेश देने का काम करते आ रही हैं ।
शारदीय नवरात्र उत्सव के दौरान लालमैदान लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र होता है।
यह समिति के आयोजन का 54वां वर्ष है और अपनी उसी भव्यता को गरिमा को ध्यान में रखते हुए समिति ने अनूठी पहल की शुरुआत की और अपनी हिंदू संस्कृति,सभ्यता और परंपरा को ध्यान में रखते हुए मातारानी के शारदीय नवरात्र उत्सव 2025 का प्रथम आमंत्रण कार्ड सेक्टर 5 ,भिलाई स्थित प्राचीन सिद्ध श्री गणेश जी मंदिर में गणपति बप्पा को अर्पण कर आने का न्योता दिया और निर्विघ्न सफल आयोजन का आशीर्वाद प्राप्त किया साथ ही माँ सिंहवाहिनी मंदिर (इस मंदिर से लालमैदान में मातारानी के मूर्ति स्वरूप का आगमन होता हैं),माँ राजराजेश्वी मंदिर (इस मंदिर से निकलती है मातारानी की कलश यात्रा) और एप्लायमेंट मैदान,पावर हाऊस, पंडाल में विराजे सब्जी मंडी के राजा “गणपति जी महाराज” इन सभी मंदिरों में भी पूजा अर्चना कर समिति के सदस्यों ने आमंत्रण कार्ड अर्पण किया और सफल आयोजन हेतु आशीर्वाद प्राप्त किया।
आगामी शारदीय नवरात्र उत्सव के प्रथम आमंत्रण कार्ड देने वाले समिति के सदस्यों में धनंजय सिंह, सुरेश प्रजापति,अनिरुद्ध गुप्ता,अतुल वर्मा,मनोज तिवारी,अमर साह,ऋषभ वर्मा,बंटी गुप्ता एवं मनीष मौर्या उपस्थित रहे।

Share with your Friends

Related Posts