Home देश-दुनिया इन देशों में है भारतीय करेंसी का अलग ही दबदबा, लाखों हो जाती है कुछ हजार रुपए की कीमत

इन देशों में है भारतीय करेंसी का अलग ही दबदबा, लाखों हो जाती है कुछ हजार रुपए की कीमत

by admin

नईदिल्ली(ए)। क्या आपने कभी सोचा है कि भारत के 500 या 2000 रुपये लेकर आप किसी विदेशी देश में करोड़पति जैसे महसूस कर सकते हैं? यह केवल एक कल्पना नहीं, बल्कि एक सच्चाई है। दुनिया के कई ऐसे देश हैं जहां भारतीय रुपया इतनी ताकतवर मुद्रा है कि आपकी जेब में रखे कुछ हजार रुपये वहां लाखों की रकम के बराबर हो जाते हैं। आइए जानते हैं ऐसे देशों के बारे में, जहां भारतीय रुपए की वैल्यू बहुत अधिक है।

ईरान
ईरान की मुद्रा ईरानी रियाल को दुनिया की सबसे कमजोर मुद्राओं में गिना जाता है। यहां 1 भारतीय रुपया लगभग 490 से 500 रियाल के बराबर है। इसका मतलब अगर आप 10,000 रुपये लेकर ईरान जाएं तो आपके पास करीब 50 लाख रियाल होंगे।

वियतनाम
वियतनाम की करेंसी डोंग भी कमजोर मुद्राओं में शुमार है। 1 भारतीय रुपया लगभग 300 वियतनामी डोंग के बराबर है। वियतनाम सरकार जानबूझकर मुद्रा की वैल्यू कम रखती है ताकि देश का एक्सपोर्ट बढ़ सके। इससे भारतीय पर्यटकों के लिए यह देश एक किफायती और आकर्षक डेस्टिनेशन बन जाता है।

इंडोनेशिया
इंडोनेशियाई मुद्रा रुपिया के नाम से जानी जाती है, लेकिन इसकी वैल्यू भारतीय रुपये से काफी कम है। यहां 1 भारतीय रुपया आपको लगभग 185 से 190 इंडोनेशियाई रुपिया देता है। इंडोनेशिया की अर्थव्यवस्था मजबूत होने के बावजूद करेंसी की वैल्यू कम है। यदि आप यहां 5000 रुपये लेकर जाएं, तो आपके पास लगभग 9 लाख इंडोनेशियाई रुपिया होंगे।

लाओस
लाओस की मुद्रा किप भी दुनिया की सबसे कमजोर मुद्राओं में से एक है। यहां 1 भारतीय रुपया लगभग 250 से 260 किप के बराबर है। लाओस एक छोटा और खूबसूरत देश है जो विकासशील अवस्था में है। भारतीय पर्यटकों के लिए यह जगह बेहद सस्ती और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है।

गिनी (अफ्रीका)
अफ्रीका के देश गिनी में 1 भारतीय रुपया करीब 100 गिनी फ्रैंक के बराबर होता है। गिनी में बॉक्साइट और लौह अयस्क जैसे बहुमूल्य संसाधन होने के बावजूद राजनीतिक अस्थिरता और इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी के कारण मुद्रा कमजोर है। यदि आप अफ्रीकी संस्कृति और वन्यजीवन का अनुभव लेना चाहते हैं, तो गिनी एक सस्ता और अनोखा विकल्प साबित हो सकता है।

Share with your Friends

Related Posts