
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं देते हुए एक विशेष वीडियो संदेश जारी किया है। मुख्यमंत्री साय ने यह संदेश अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व ट्विटर) अकाउंट पर साझा करते हुए पीएम मोदी के नेतृत्व, समर्पण और दूरदृष्टि की सराहना की। उन्होंने कहा कि “भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी कुशल संगठन शिल्पी, अद्भुत प्रशासक और वैश्विक नेता हैं। मां भारती के वैभव को पुनः स्थापित कर भारत की छवि को विश्व शिखर तक पहुंचाने के लिए हम सदैव उनके आभारी हैं।
छत्तीसगढ़ में विश्वास और विकास का जो वातावरण बना है, वह मोदी जी की गारंटी का परिणाम है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के उनके संकल्प के अनुरूप विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण हेतु प्रयासरत रहना ही उनके जन्मदिन पर हमारा सच्चा उपहार होगा।
छत्तीसगढ़ की तीन करोड़ जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”