Home देश-दुनिया महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

महाराष्ट्र के पालघर में केमिकल फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक मजदूर की मौत और कई घायल

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

by admin

नई दिल्ली(ए)। महाराष्ट्र के पालघर में एक केमिकल फैक्ट्री में गुरुवार शाम ब्लास्ट हो गया। इस धमाके में एक मजदूर की मौत हो गई और 4 लोग घायल हो गए। धमाका लिंबानी साल्ट इंडस्ट्रीज में गुरुवार शाम को हुआ।

उन्होंने कहा कि एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को तुरंत पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। दो मजदूरों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

धमाके के तुरंत बाद अग्निशमन दल और आपदा प्रबंधन कर्मियों सहित आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंचीं और हालात पर काबू पाया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामला दर्ज करने के लिए अधिकारियों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

Share with your Friends

Related Posts