Home छत्तीसगढ़ जिन पर विधायकों की चोरी का आरोप हो, वो वोट चोरी की बात करते हैं : मंत्री केदार कश्यप

जिन पर विधायकों की चोरी का आरोप हो, वो वोट चोरी की बात करते हैं : मंत्री केदार कश्यप

by admin

रायपुर। प्रदेश के वन एवं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और पूरी कांग्रेस पार्टी भ्रामक प्रचार करने वाली एक एजेंसी के प्रमुख हो गए हैं। वे हमेशा बेतुकी बातें कहते हैं, जिनका वर्तमान, भविष्य और अतीत से कोई नाता नहीं है। उनके सलाहकार राहुल गांधी को सही सलाह भी नहीं देते हैं।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि भारत के चुनाव आयोग ने राहुल गांधी झूठे दावों को खारिज कर दिया है। एक बार फिर, राहुल गांधी के सारे झूठे दावे मिनटों में ध्वस्त हो गए। श्री कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ में उनके भेजे गए प्रभारी सचिन पायलट भी उसी तरह की बातें कर रहे हैं। वे एक ऐसे पायलट हैं, जो राजस्थान में कांग्रेस का विमान सही ढंग से उड़ा नहीं पा रहे हैं। हमेशा प्रदेश में कांग्रेस में चमचा बनाओ स्पर्धा चलती रहती है जिसे लेकर लगता है कि वे बहुत विवश हैं।

प्रदेश के वन मंत्री श्री कश्यप ने कहा कि कथित तौर पर वोट चोरी की बात कर कांग्रेस लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर करने में लगी हुई है। पूरे देश में उनका भ्रम फैलाओ मोर्चा यही बात कह रहा है जिसका जुड़ाव जनता से कहीं नहीं है। जिन लोगों पर खुद के विधायकों की चोरी कर अपनी ही सरकारों को स्थिर करने का आरोप लग चुका है, आज वे किस मुँह से वोट चोरी की बात कर रहे हैं? जनता उन्हें जानती है कि विधायकों की चोरी छत्तीसगढ़ और राजस्थान में किसने की थी? इसके साथ ही कांग्रेस की रैलियों में जिस तरह से धनबल का उपयोग कर सफल होने का दावा किया जा रहा है, वह पूरी तरह से असफल है। आंतरिक गुटबाजी और विवाद के बीच कांग्रेस में संवाद की स्थिति नहीं है जिसे लेकर उनके ही कार्यकर्ताओं में भ्रम है जो सब भ्रम फैलाओ मोर्चा के सदस्य हैं।

पत्रकार वार्ता में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष नंदन जैन एवं छ.ग. आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधी पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम मौजूद रहे।

Share with your Friends

Related Posts