Home छत्तीसगढ़ ड्रैगन थीम में सजेगा शक्ति का दरबार : भिलाई में दिखेगा आस्था और आधुनिकता का मेल

ड्रैगन थीम में सजेगा शक्ति का दरबार : भिलाई में दिखेगा आस्था और आधुनिकता का मेल

अध्यक्ष चन्ना केशवलू के नेतृत्व में भिलाई की दुर्गा पूजा होगी “ड्रैगन” थीम पर भव्य आयोजन

by admin

भिलाई। नवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर भिलाई की प्रतिष्ठित संस्था युवा खेल एवं सांस्कृतिक मंडल इस वर्ष अपने 30वें दशहरा पर्व को विशेष भव्यता और सांस्कृतिक उल्लास के साथ मनाने जा रही है। इस अवसर पर आज आयोजित पत्रकार वार्ता में मंडल के अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने आयोजन की विस्तृत जानकारी दी।

इस वर्ष दुर्गा पूजा महोत्सव की थीम “ड्रैगन” पर आधारित होगी, जो प्रदेशवासियों के लिए एक नया और रोमांचक अनुभव लेकर आएगी। मंडल द्वारा तैयार किया जा रहा पंडाल आधुनिक तकनीक और पारंपरिक आस्था का अनूठा संगम होगा।

  • पंडाल की प्रमुख विशेषताएं होंगी:
  • चलित ड्रैगन की छोटी-बड़ी झांकियाँ
  • रंग-बिरंगी लाइटों से सुसज्जित आकर्षक सजावट
  • पहाड़ और जंगल की थीम पर आधारित प्राकृतिक झांकी
  • झांकी के बीचों-बीच बैठा विशालकाय ड्रैगन
  • और सबसे खास, 13 फीट ऊँची माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा, जो श्रद्धालुओं में आस्था और उत्साह का संचार करेगी

मंडल द्वारा दर्शकों और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए भोजन स्टॉल, झूले, मेले, और निःशुल्क पार्किंग की भी व्यापक व्यवस्था की गई है। यह आयोजन धार्मिक भावनाओं के साथ-साथ सामाजिक और सांस्कृतिक एकता को भी दर्शाएगा।

अध्यक्ष चन्ना केशवलू ने समस्त प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार सहित इस आयोजन में पधारें और आस्था, संस्कृति एवं परंपरा के इस अनूठे संगम का हिस्सा बनें।

  • पत्रकार वार्ता में उपस्थित रहे मंडल के प्रमुख सदस्य:

महासचिव जी. अमर उपाध्याय, प्रकाश राव, रविन्द्र सिंह, ब्रह्मा नायडू, राजनारायण सिंह, रमेश कुहिकर, सुदीपधर दीवान, मरिया दास, प्रीतम साहू, तुलसी राव, वेणु गोपाल, बी. प्रसाद, सचिव बी. पद्मनाभम, जेपी राजू, वेंकट, केसव, टी. शंकर, बृजेश कुमार, टी. शिवा, प्रसंगी राव, भूपेन्द्र बंजारे, देवेंद्र कुमार, सह सचिव आदित्य गवले, हिमांशु साहू, प्रवीण साहू एवं अन्य कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।

Share with your Friends

Related Posts