30
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीडियो संदेश जारी कर सभी प्रदेशवासियों को दशहरा पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। श्री साय ने कहा कि बुराई पर अच्छाई की जीत, अधर्म पर धर्म की विजय… प्रभु श्री राम ने जो यह संदेश विश्व को दिया उसी पथ पर चलते हुए अब बस्तर की धरती पर नया इतिहास लिखा जा रहा है। प्रभु श्री राम का संदेश स्पष्ट है, अन्याय चाहे कितना भी विकराल क्यों न हो, धर्म की ज्योति अंततः उसे भस्म कर देती है। उसी परंपरा का निर्वहन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ की सुशासन सरकार नक्सलवाद रूपी रावण का अंत कर रही है।