28

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंगलवार सुबह कुनकुरी घाट पहुंचकर छठ महापर्व में पूजा-अर्चना की. इसके बाद मुख्यमंत्री ने जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की. कार्यक्रमों के सिलसिले में वे 7:40 बजे ग्राम बेमलाटोली पहुंचे और 8:10 बजे वापस अपने गृहग्राम बगिया लौट आए. अब मुख्यमंत्री दोपहर में जशपुर से फरसाबहार के लिए रवाना होंगे, जहां दोपहर 2:00 बजे वे विधानसभा सम्मेलन – आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 3:55 बजे मुख्यमंत्री अपने गृहग्राम बगिया लौटेंगे. यहीं वे रात्रि विश्राम करेंगे.