Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ओडिशा के नुआपाड़ा दौरे पर, जनसभा को करेंगे संबोधित

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज ओडिशा के नुआपाड़ा दौरे पर, जनसभा को करेंगे संबोधित

by admin

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय कल एकदिवसीय दौरे पर पड़ोसी राज्य ओडिशा के नुआपाड़ा जिले जाएंगे। मुख्यमंत्री वहां जोगेश्वर मंडल के ग्राम पंचायत खुड़बनभेरा के पंचमपुर मैदान में आयोजित जनसभा में शामिल होंगे और स्थानीय नागरिकों को संबोधित करेंगे। सुबह 11:40 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन, रायपुर से प्रस्थान करेंगे। 11:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर पहुंचकर हेलीकॉप्टर से नुआपाड़ा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:20 बजे पंचमपुर मैदान (खुड़बनभेरा, जोगेश्वर मंडल, जिला नुआपाड़ा, ओडिशा) पहुंचेंगे।

12:30 बजे विधानसभा क्षेत्र नुआपाड़ा (71) में जनसभा होगी। मुख्यमंत्री दोपहर 1:30 बजे तक सभा में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद 2:10 बजे हेलीकॉप्टर से रायपुर के लिए रवाना होंगे और 2:45 बजे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड, रायपुर पहुंचेंगे। 2:50 बजे मुख्यमंत्री निवास सिविल लाइन, रायपुर लौटेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा क्षेत्र के लोगों से संवाद और विकास कार्यों की समीक्षा के उद्देश्य से होगा।

Share with your Friends

Related Posts