Home देश-दुनिया नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

नीतीश कुमार ही होंगे बिहार के मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान

by admin

पटना(ए)। बिहार में NDA की प्रचंड जीते के बाद अब नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है। आज मौजूदा सरकार (Bihar Government) की कैबिनेट बैठक होने जा रही है। जिसके बाद नीतीश कुमार अपने पद से इस्तीफा देंगे और नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी। वहीं, लालू परिवार में फूट और रोहिणी आचार्य (Rohini Yadav) के आरोपों के बीच आज तेजस्वी यादव अपने राजद के विधायकों के साथ बैठक करने जा रहे हैं, जिसमें हार के कारणों पर मंथन होगा। इसके अलावा भी बिहार की राजनीति लगातार हचलल बनी हुई है।

  • भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल का बड़ा बयान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने एक न्यूज चैनल से कहा है कि नीतीश कुमार ही प्रदेश के अगले मुखिया होंगे। इसको लेकर केवल औपचारिकताएं बाकी हैं।

बिहार में नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) की नई पारी की कवायदों ने जोर पकड़ लिया है। सोमवार को वर्तमान सरकार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई है। 11.30 बजे से होने वाली बैठक में सरकार का इस्तीफे का प्रस्ताव पास किया जाएगा। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल से मिल पहले तो इस्तीफा देंगे। इसके बाद नई सरकार गठन का प्रस्ताव पेश करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह ऐतिहासिक गांधी मैदान में होगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Narendra Modi) भी शामिल होंगे।

Share with your Friends

Related Posts