21
नईदिल्ली(ए)। केंद्र सरकार ने अब छोटे और प्रमुख बंदरगाहों की सुरक्षा को मजबूत करने की जिम्मेदारी केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) को सौंपने का फैसला किया है। अधिकारियों के मुताबिक, अब सीआईएसएफ देश के लगभग 250 समुद्री बंदरगाहों की सुरक्षा की जिम्मेदार होगी। सीआईएसएफ के उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) अजय दहिया ने बताया कि पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने 18 नवंबर को इससे जुड़ा आदेश जारी किया। उन्होंने कहा कि यह कदम भारत के समुद्री बंदरगाहों की सुरक्षा को आधुनिक और बेहतर बनाने की दिशा में एक अहम सुधार और दूरदर्शी पहल है। व्यापार, नौपरिवहन और भारत की बढ़ती ब्लू इकोनॉमी में बंदरगाहों की अहम भूमिका को देखते हुए सरकार सुरक्षा को आधुनिक और स्टैंडर्ड बनाने के लिए कई मानक लागू कर रही है।