Home छत्तीसगढ़ टोकन तोहर ऐप से समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हुआ आसान, पारदर्शिता के साथ-साथ किसानों के लिए सुविधा और समय की बचत

टोकन तोहर ऐप से समर्थन मूल्य पर धान विक्रय हुआ आसान, पारदर्शिता के साथ-साथ किसानों के लिए सुविधा और समय की बचत

by admin

रायपुर। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सूरजपुर जिले में पूरी तरह सुचारू, पारदर्शी और किसान हितैषी तरीके से संचालित है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की किसान कल्याणकारी नीतियों तथा जिला प्रशासन की सतत निगरानी से उपार्जन केंद्रों की व्यवस्था बेहतर हुई है। तौलाई, बारदाना उपलब्धता, भुगतान एवं स्टाफ की तैनाती जैसे सभी प्रबंध बेहतर होने से किसानों को बिना किसी परेशानी के धान विक्रय करने में सुविधा मिल रही है। 3100 रुपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिलने से किसान उत्साहित हैं।

सूरजपुर जिले में अब तक 25,437.6 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। खरीदी प्रक्रिया के सुचारू संचालन में तुंहर टोकन ऐप किसानों के लिए काफी मददगार साबित हो रहा है, जिसके माध्यम से किसान मोबाइल पर ही अपनी सुविधा के अनुसार टोकन प्राप्त कर रहे हैं। टोकन मिलने से उपार्जन केंद्रों में लंबी लाइनें समाप्त हो गई हैं, प्रतीक्षा समय में कमी आई है और किसान अपने निर्धारित समय पर केंद्र पहुंचकर धान की तौलाई करा रहे हैं। इससे खरीदी प्रक्रिया तेज, पारदर्शी और पूरी तरह व्यवस्थित हो गई है।

जिले में अब तक कुल 474 टोकन जारी किए गए हैं, जिनमें समिति द्वारा 125 टोकन तथा ऐप के माध्यम से 349 टोकन जारी किए गए हैं। इन टोकनों के आधार पर अब तक कुल 25,437.6 क्विंटल धान की खरीदी हुई है। आंकड़ों से स्पष्ट है कि तुंहर टोकन ऐप किसानों के लिए सबसे प्रभावी एवं लोकप्रिय माध्यम बन चुका है और खरीदी व्यवस्था को अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी बना रहा है। जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे तुंहर टोकन ऐप या समिति द्वारा प्राप्त टोकन में दर्ज समय के अनुसार ही उपार्जन केंद्र पहुंचें, ताकि सुविधाजनक, सुरक्षित और सुव्यवस्थित खरीदी प्रक्रिया का लाभ उठा सकें। तुंहर टोकन ऐप ने इस वर्ष की खरीदी व्यवस्था को आधुनिक, तेज और किसानों के लिए मददगार साबित हो रहा है।

Share with your Friends

Related Posts