Home छत्तीसगढ़ लाल मैदान में मातारानी के भव्य डोमशेड का शुभारंभ, विधायक रिकेश सेन ने किया भूमिपूजन

लाल मैदान में मातारानी के भव्य डोमशेड का शुभारंभ, विधायक रिकेश सेन ने किया भूमिपूजन

by admin

भिलाई। लाल मैदान क्षेत्र में लंबे समय से प्रतीक्षित मातारानी के मुख्य डोमशेड निर्माण कार्य का भूमिपूजन मंगलवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक रिकेश सेन ने पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की।

स्थानीय नागरिकों और Lal Maidan Durgotsav Samiti Bhilai के सदस्यों ने बताया कि पिछले एक दशक से भी अधिक समय से लाल मैदान में भव्य डोमशेड बनाने की मांग की जा रही थी। डोमशेड तैयार होने के बाद दुर्गोत्सव एवं विभिन्न धार्मिक आयोजनों को बेहतर व्यवस्था मिल सकेगी।

निर्माण कार्य बुधवार से शुरू किया जाएगा। समिति के सदस्यों के साथ नेताजी सुभाष नवयुवक जागृति समिति ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की। भूमिपूजन के पश्चात श्रद्धालुओं को हलवे का प्रसाद वितरित किया गया और भक्तों ने इस पल को ऐतिहासिक बताते हुए खुशी व्यक्त की।

स्थानीय लोगों का कहना है कि डोमशेड के निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों का स्वरूप और भी भव्य होगा तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

Share with your Friends

Related Posts