Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा-भारतीय नौसेना का साहस, अनुशासन और समर्पण राष्ट्र का गर्व

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारतीय नौसेना दिवस की दी शुभकामनाएं, कहा-भारतीय नौसेना का साहस, अनुशासन और समर्पण राष्ट्र का गर्व

मुख्यमंत्री ने स्वामी ब्रह्मानंद की जयंती पर किया नमन

by admin

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस के अवसर पर देश की समुद्री सीमाओं की सुरक्षा में सतत तत्पर भारतीय नौसेना के जांबाज अधिकारियों, वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भारतीय नौसेना के बहादुर सैनिक साहस, शौर्य, अनुशासन और अदम्य निष्ठा के प्रतीक हैं। समुद्री सुरक्षा, वैश्विक मानवीय सहायता, आपदा राहत और सामरिक चुनौतियों के हर मोर्चे पर भारतीय नौसेना ने असाधारण क्षमता का परिचय देकर राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की सामरिक शक्ति और समुद्री प्रभुत्व को सुदृढ़ बनाने में भारतीय नौसेना की भूमिका अनुकरणीय है। उन्होंने नौसेना के अधिकारियों और जवानों की प्रतिबद्धता को देश की सामरिक मजबूती का महत्वपूर्ण आधार बताया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने उन अमर वीरों को भी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उनके साहस, त्याग और कर्तव्यनिष्ठा के लिए सदैव ऋणी रहेगा।

  • मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वामी ब्रह्मानंद की जयंती पर किया नमन

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाजसेवी और आध्यात्मिक गुरु स्वामी ब्रह्मानंद की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद लोधी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, तपस्या, सेवा और आध्यात्मिक चेतना का प्रेरणादायी उदाहरण है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई और समाज के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करते हुए मानवता, सदाचार और समरसता का संदेश दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वामी ब्रह्मानंद लोधी के दिव्य विचार, आदर्श और जीवन-मूल्य आज भी समाज को कर्तव्य, अध्यात्म और राष्ट्रसेवा के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि उनकी जयंती हमें यह संकल्प दिलाती है कि हम सब मिलकर एक संवेदनशील, सशक्त और संस्कारित समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Share with your Friends

Related Posts