
भिलाई। बीएसपी के रिटेंशन मामले को लेकर दुर्ग सांसद आदरणीय श्री विजय बघेल जी ने तत्परता दिखाते हुए बीएसपी अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक की। इस बैठक में भिलाई के पूर्व विधायक आदरणीय श्री प्रेम प्रकाश पांडे जी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान सांसद श्री विजय बघेल जी ने भिलाई की जनता एवं बीएसपी कर्मचारियों की गंभीर समस्याओं को प्रमुखता से रखते हुए अधिकारियों को इस विषय का शीघ्र, न्यायसंगत एवं स्थायी समाधान निकालने के स्पष्ट निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने भिलाई की जनता को आश्वस्त किया कि यदि बीएसपी प्रबंधन द्वारा जनता के हित में न्याय नहीं किया गया, तो वे स्वयं जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर विरोध प्रदर्शन एवं आंदोलन के मार्ग पर चलने को बाध्य होंगे।
सांसद जी के इस कड़े, स्पष्ट एवं जनहितकारी रुख से बीएसपी कर्मचारियों में संतोष का वातावरण निर्मित हुआ है। कर्मचारियों को यह विश्वास है कि इस बार अवश्य कोई सार्थक एवं सकारात्मक पहल होगी, क्योंकि इससे पूर्व भी सांसद श्री विजय बघेल जी ने कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर बीएसपी प्रबंधन से लगातार संवाद कर समाधान निकाले हैं तथा कई महत्वपूर्ण विषय कर्मचारियों के हित में दिल्ली संसद तक में मजबूती से रखे हैं।
अब बीएसपी प्रबंधन इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सही एवं स्थायी समाधान निकालने के प्रयास में जुट गया है।
वहीं दूसरी ओर, मामला सुलझता देख भिलाई के कुछ पदेन जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता के सामने धरना-प्रदर्शन कर इस विषय में राजनीतिक लाभ लेने हेतु अपना योगदान दर्शाने का प्रयास किया जा रहा है।
भिलाई की जागरूक जनता सब देख रही है और भली-भांति समझ रही है कि वास्तव में जनता एवं कर्मचारियों के लिए समर्पित और संघर्षशील जनप्रतिनिधि कौन है।