Home छत्तीसगढ़ 16 जनवरी से फेफना स्टेशन पर बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

16 जनवरी से फेफना स्टेशन पर बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का ठहराव शुरू

by admin
बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की मांग व उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के फेफना स्टेशन में गाड़ी संख्या 15231/15232 बरौनी-गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस का प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ।
 *विवरण इस प्रकार है-*
दिनाँक 16 जनवरी 2026 से बरौनी से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस फेफना स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी फेफना स्टेशन 16.33 बजे पहुंचेगी तथा 16.35 बजे रवाना होगी |
 दिनाँक 16 जनवरी 2026 से गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस फेफना स्टेशन में ठहराव के साथ चलेगी। यह गाड़ी फेफना स्टेशन 23.41 बजे पहुंचेगी तथा 23.43 बजे रवाना होगी |
Share with your Friends

Related Posts