Home छत्तीसगढ़ बीजापुर और सुकमा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 14 माओवादियों के शव बरामद

बीजापुर और सुकमा में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई, 14 माओवादियों के शव बरामद

by admin

बीजापुर। बीजापुर जिले के दक्षिण क्षेत्र में सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

दक्षिण बस्तर क्षेत्र में डीआरजी की टीम अभियान पर निकली थी , डीआरजी ओर माओवादियों के बीच सुबह 05 बजे से रुक-रुक कर मुठभेड जारी है ।

सर्च के दौरान अब तक मुठभेड स्थल से दो माओवादियों के शव बरामद हुए है ।

चूंकि अभियान अभी भी जारी है, इसलिए मुठभेड़ के स्थान, ऑपरेशन में शामिल सुरक्षाबलों की संख्या तथा अन्य संवेदनशील जानकारी इस समय साझा नहीं की जा सकती, ताकि ऑपरेशन में लगे जवानों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके !

ऑपरेशन पूर्ण होने के पश्चात विस्तृत रिपोर्ट अलग से साझा की जाएगी।

Share with your Friends

Related Posts