15

लखनऊ(ए)। गन्ना क्रय केंद्रों पर किसानों से लोडिंग-अनलोडिंग शुक्ल वसूले जाने की शिकायतों पर गन्ना विकास विभाग ने कार्रवाई करने जा रहा है। गन्ना आयुक्त मिनिस्ती एस. ने अधिकारियों को क्रय केंद्रों पर औचक निरीक्षण करने और शिकायतों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।
गन्ना आयुक्त ने कहा है कि परिक्षेत्र के उप चीनी आयुक्त, उप गन्ना आयुक्त, जिला गन्ना अधिकारी, सहायक चीनी आयुक्त और चीनी मिल के प्रधान प्रबंधक यह सुनिश्चित करेंगे कि पेराई सत्र 2025-26 के दौरान गन्ना तौल व घटतौली की शिकायत न हों। लोडिंग व अनलोडिंग के नाम पर शुल्क वसूली में लिप्त तौल लिपिकों, चीनी मिलों एवं अनुबंधित ट्रांसपोर्टरों का उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।