Home छत्तीसगढ़ नितिन नबीन का कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान कर राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

नितिन नबीन का कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान कर राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

भाजपा के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को मुख्यमंत्री साय ने दी बधाई

by admin
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए मंगलवार को सर्वसम्मति से निर्वाचित होने पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बधाई देते हुए यह दृढ़ विश्वास व्यक्त किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में श्री नबीन का यह कार्यकाल पार्टी को नई गति प्रदान करते हुए राष्ट्रसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत करेगा।
प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री नबीन के कार्यकाल सफल, प्रेरक और स्मरणीय रहने की मंगलकामना करते हुए कहा कि श्री नबीन का संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सशक्त बनाएगा। श्री नबीन के नेतृत्व में भाजपा संगठनात्मक रूप से नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगी और उनका मार्गदर्शन पार्टी संगठन एवं कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत सिद्ध होगा। श्री साय ने कहा कि श्री नबीन का निर्वाचन राष्ट्रीय स्तर पर संगठन में युवा नेतृत्व पर विश्वास का प्रतीक है। उनकी प्रशासनिक और संगठनात्मक क्षमता उनके जमीन और कार्यकर्ताओं से संवेदना के स्तर पर जुड़े होने का प्रमाण है।
Share with your Friends

Related Posts