Home छत्तीसगढ़ डीआईजी एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक का किया पदभार ग्रहण, बताये रायगढ़ पुलिस का विज़न

डीआईजी एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह ने पुलिस अधीक्षक का किया पदभार ग्रहण, बताये रायगढ़ पुलिस का विज़न

by admin

रायगढ़। आज दिनांक 26.01.2026 को डीआईजी एवं एसएसपी शशि मोहन सिंह (IPS) ने रायगढ़ जिले के नवपदस्थ पुलिस अधीक्षक के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। श्री शशि मोहन सिंह वर्ष 2012 बैच के भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी हैं। वे छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद रायगढ़ जिले के 21वें पुलिस अधीक्षक हैं ।

 

मीडिया से चर्चा करते हुए श्री सिंह ने जिले एवं प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और रायगढ़ पुलिस के विजन की जानकारी साझा की। उन्होंने कहा कि जिला पुलिस की प्राथमिकता जनप्रतिनिधियों, आम नागरिकों, शासन के सभी विभागों तथा मीडिया के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए प्रभावी पुलिसिंग सुनिश्चित करना होगा। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण को पहली प्राथमिकता में रखते हुए कम्युनिटी पुलिसिंग के माध्यम से समाज में जन-जागरूकता लाने के प्रयास निरंतर जारी रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि रायगढ़ पुलिस पारदर्शिता, संवेदनशीलता और सख्त कानून व्यवस्था के साथ जिले में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी।

Share with your Friends

Related Posts