10

बस्तर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भारत सरकार के 09 फरवरी 2026 को प्रस्तावित बस्तर प्रवास के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक शहर के प्रमुख मार्गों पर सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
जारी एडवाइजरी के अनुसार कुम्हारपारा चौक, शहीद पार्क चौक, कोतवाली चौक, अभियंता तिराहा से लेकर गणतंत्र द्वार (लाल बाग मैदान) तक का मार्ग वीआईपी रूट रहेगा। इस दौरान आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे असुविधा से बचने के लिए बोधघाट–हाट कचौरा डायवर्टेड रूट का उपयोग करें।
वीआईपी कार्यक्रम में शामिल होने वाले नागरिकों के लिए पार्किंग की अलग-अलग व्यवस्था की गई है। वाहन चालक गणपति रिसोर्ट के सामने मैदान, आमगुड़ा जिओ पेट्रोल पंप के पास तथा कुम्हड़ा कोट मैदान में अपने वाहन पार्क कर सकेंगे।
लाल बाग मैदान स्थित कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए अलग-अलग प्रवेश द्वार निर्धारित किए गए हैं। वीवीआईपी, वीआईपी और मीडिया पासधारियों को चित्रांश मंदिर–सनसिटी मार्ग स्थित गेट से प्रवेश करना होगा, जबकि सांस्कृतिक दल एवं स्कूल की छात्राओं के लिए गणतंत्र द्वार के पास का गेट निर्धारित किया गया है।
कार्यक्रम ड्यूटी पर तैनात सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने दोपहिया व चारपहिया वाहन सुबह 9 बजे तक लाल बाग पीटीएस में पार्क कर सकेंगे। इसके बाद वाहनों की पार्किंग अमर वाटिका में की जाएगी। प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील की है।