Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

by admin

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं प्रख्यात कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान की पुण्यतिथि (15 फरवरी 2026) पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान का जीवन और साहित्य राष्ट्रभक्ति, साहस और महिला सशक्तिकरण का प्रेरणास्रोत है। उनकी अमर कविता “झाँसी की रानी” आज भी देशवासियों के हृदय में स्वाभिमान और वीरता की ज्योति प्रज्वलित करती है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि सुभद्रा जी ने अपने लेखन के माध्यम से स्वतंत्रता आंदोलन की चेतना को जन-जन तक पहुँचाया। उनकी रचनाएँ केवल साहित्य नहीं, बल्कि राष्ट्रप्रेम और आत्मगौरव की जीवंत अभिव्यक्ति हैं। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमें उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण और समाज सेवा के कार्यों में सक्रिय योगदान देना चाहिए।

Share with your Friends

Related Posts