Home देश-दुनिया SIR का बहाना बनाकर बुलाया, फिर कत्ल: BLO ने प्रेमिका के पति को उतारा मौत के घाट, शव के किए टुकड़े

SIR का बहाना बनाकर बुलाया, फिर कत्ल: BLO ने प्रेमिका के पति को उतारा मौत के घाट, शव के किए टुकड़े

by admin

परगना(ए)।  पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले से एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक बूथ-लेवल ऑफिसर (बीएलओ) को अपनी प्रेमिका के पति की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक, आरोपी रिजवान हसन मंडल का मृतक नासिर अली की पत्नी के साथ प्रेम संबंध था। इसी वजह से उसने साजिश रचकर नासिर की हत्या कर दी।

वारदात को कैसे दिया अंजाम?
पुलिस के अनुसार, रिजवान ने सोमवार शाम नासिर को फोन किया और उसने मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़ी बात करने का बहाना बनाया। जिसके बाद वो वह नासिर को एक सुनसान जगह पर ले गया और वहां अपने साथी सागर के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

शव के टुकड़े-टुकड़े कर नहर में फेंका
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने हत्या के बाद शव के कई टुकड़े किए और उन्हें अलग-अलग जगहों पर नहर में फेंक दिया। इसके बाद शुक्रवार को पुलिस को नहर से शव के हिस्से को बरामद किया है।

कैसे पकड़ा गया आरोपी?
इस मामले में एक दिन बाद नासिर के परिवार ने मंगलवार को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फिर जांच के दौरान पुलिस ने कॉल डिटेल खंगाली और पूछताछ में रिजवान ने अपराध कबूल लिया। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

वारदात के बाद इलाके में भारी विरोध
वहीं हत्याकांड के बाद स्थानीय लोगों ने करीब आधे घंटे तक सड़क जाम कर न्याय की मांग की। फिर पुलिस के समझाने के बाद जैसे-तैसे प्रदर्शन खत्म हुआ। फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Share with your Friends

Related Posts