Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2026 की परीक्षाओं हेतु आरक्षित तिथियों की घोषणा

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा वर्ष 2026 की परीक्षाओं हेतु आरक्षित तिथियों की घोषणा

by admin

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल, रायपुर द्वारा दिनांक 15 अक्टूबर 2025 को जारी वार्षिक परीक्षा कैलेंडर के अंतर्गत वर्ष 2026 में आयोजित की जाने वाली विभिन्न भर्ती परीक्षाओं के लिए आरक्षित संभावित तिथियों के सम्बन्ध में विज्ञप्ति जारी की गई है।

छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल के नियंत्रक ने बताया कि मंडल द्वारा स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक शिक्षक पद की परीक्षा 11 अक्टूबर 2026, शिक्षक पद की परीक्षा 25 अक्टूबर 2026 तथा व्याख्याता पद की परीक्षा 29 नवंबर 2026 को आयोजित किए जाने की संभावित तिथि निर्धारित की गई है। किसी भी संशोधन या अद्यतन जानकारी के लिए अभ्यर्थी मंडल की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें।

Share with your Friends

Related Posts