16
नईदिल्ली(ए)। भारत राष्ट्र समिति की पूर्व सदस्य और के चंद्रशेखर राव की बेटी, के कविता तेलंगाना में एक नई पार्टी बनाने जा रही हैं।
के कविता ने यह एलान तब किया, जब दिल्ली की एक कोर्ट ने उन्हें और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 23 लोगों को दिल्ली शराब घोटाले के मामले में बरी कर दिया।
दिल्ली शराब घोटाले में बरी होने के बाद के कविता तिरुमाला में तिरुपति बालाजी मंदिर गईं। एएनआई से बात करते हुए के कविता ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि भगवान बालाजी के आशीर्वाद से हम जल्द ही तेलंगाना राज्य में एक पॉलिटिकल पार्टी बनाने जा रहे हैं।
के कविता ने आगे कहा, ‘पूरे देश ने देखा है कि कैसे हमारे साथ इस तरह का भेदभाव किया गया है और कैसे केंद्र सरकार एजेंसियों के जरिए हमें इस तरह की विच हंट का शिकार बनाया जाता है।’