Home छत्तीसगढ़ चैत्र नवरात्र पर धुसेरा के मां शीतला मंदिर में 107 ज्योतियां प्रज्ज्वलित

चैत्र नवरात्र पर धुसेरा के मां शीतला मंदिर में 107 ज्योतियां प्रज्ज्वलित

by admin

रायपुर। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर ग्राम धुसेरा स्थित मां शीतला मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का विशेष माहौल देखने को मिल रहा है। यहां भक्तों द्वारा 107 ज्योतियां प्रज्ज्वलित की गई हैं, जिससे मंदिर परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया है।

 

मंदिर में पंडा आशाराम तारक के मार्गदर्शन में संतोष निर्मलकर, संतोष बैस, बिसाहू निर्मलकर, जगदीश, दिनेश, भेषराम, ललित, सियाराम, दुर्गेश, भोला, टिकेश्वर, सुरेश, मनीराम और दुलेश सहित ग्रामवासी लगातार सेवा और पूजा-पाठ में जुटे हुए हैं।

 

नवरात्र के दौरान मंदिर में रोजाना भक्तों की भीड़ उमड़ रही है और पूरे गांव में धार्मिक उत्साह का माहौल बना हुआ है।

Share with your Friends

Related Posts