Home देश-दुनिया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 4 महिला, 11 युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : 4 महिला, 11 युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

by admin

फिरोजाबाद(ए)। थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस टीम ने छापेमारी कर मौके से 4 महिलाओं सहित कुल 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस सभी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.

पुलिस के अनुसार, 21 मार्च रात करीब 8:30 बजे पारस होटल के पास अवैध गतिविधियों की सूचना मिली थी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मक्खनपुर पुलिस ने तत्काल दबिश दी. छापेमारी के दौरान मौके पर देह व्यापार संचालित होता पाया गया. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में नगदी, मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री बरामद की है. इसके अलावा 6 मोटरसाइकिल भी जब्त (सीज) की गई हैं.

छापेमारी के दौरान कश्मीर और पारस नाम के दो आरोपी फरार हो गए. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है.

Share with your Friends

Related Posts